सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैत्र नवरात्र के सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के साथ ही जिलेभर के मंदिरों और शक्तिपीठों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बुधवार की सुबह मां दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चकला निर्मली स्थित चैती दुर्गा मंदिर में अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजता रहा। मां कालरात्रि का भव्य शृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां को फल, फूल, नारियल और चुनरी अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह और शाम की आरती के समय मंदिर परिसर खचाखच भरा रहा, जहां श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। नवरात्र के इस विशेष अवसर पर पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.