सुपौल, नवम्बर 26 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेसुआ पोखर के नजदीक बुधवार की देर शाम दो बाईक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसायी को गोलियों से छलनी कर सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार शशिरंजन चौधरी (45 वर्ष) त्रिवेणीगंज बाजार से भोज खाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी महेसुआ पोखर के समीप घात लगाए दो अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार गोलियाँ चला दीं और अपाची बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ. उमेश मंडल ने बताया कि घायल की हालत अत्यंत चिंताजनक है उन्हें चार गोली मारी गई है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है और अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.