सुपौल : भैंस को बचाने में पोखर में डूबने से किसान की मौत
सुपौल, जून 28 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के चुन्नी पंचायत में रविवार को दिन के लगभग 12 बजे भैंस धोने के दौरान पोखर में डूबने से 65 वर्षीय किसान बलदेव मंडल की मौत हो गई। घटना चुन्नी पंचायत की शाहपुर वार्ड 10 की है। मृतक किसान के परिजनों के अनुसार, रविवार को दिन के लगभग 12 बजे किसान बलदेव मंडल घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित पोखर में अपनी भैंस धो रहे थे। इसी दौरान भैंस गहरे पानी की ओर जाने लगी।
घटनास्थल पर बचाव उसे रोकने के लिए उन्होंने रस्सी पकड़ी, लेकिन भैंस उन्हें खींचकर गहरे पानी में ले गई। जिस क्रम में बलदेव मंडल डूबने लगे। आसपास मवेशी चरा रहे लोगों ने उन्हें डूबते देखा और तुरंत पोखर में छलांग लगाकर बाहर निकाला। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें छातापुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार का दुख अधेड़ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.