सुपौल, फरवरी 16 -- सुपौल। बाबा तारेश्वर शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड रामधुन अष्टयाम के साथ भेलाही वार्ड 19 में हिन्दू सम्मेलन रतन कामत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं सचिव गौरीशंकर मंडल ने किया। कार्यक्रम में साधू-संतों को रामनामी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया तथा प्रसाद वितरण एवं श्रीराम खिचड़ी का भी हजारों श्रद्धालु-सनातनी ने ग्रहण किया। कार्यक्रम में सचिव गौरीशंकर मंडल ने कहा कि हर वर्ष की भांति आयोजन समिति एवं समाज का भरपूर सहयोग मिलता है। हिन्दू समाज की कुछ कुरीतियों को दूर कर हम सनातन को और भी मजबूत कर सकते हैं। समाज को हम पंच परिवर्तन, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य का पालन कर हम स्वयं, समाज एवं राष्ट्र को और सशक्त बना सकते हैं। कार्यक्रम को नलिन जायसव...