सुपौल, मार्च 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर पुलिस ने परमानंदपुर पंचायत के वार्ड 13 शंकरपुर से भू-विवाद में दो पक्षों के बीज हुई मारपीट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि परमानंदपुर पंचायत के वार्ड 13 शंकरपुर में भू-विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसको लेकर एक पक्ष के अयूब अली ने दूसरे पक्ष के 9 लोगों के विरुद्ध मारपीट करने को लेकर थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में 25 डिसमिल और दूसरा खाता में 40 डिसमिल का विवाद का उल्लेख किया गया है। उक्त आवेदन के आलोक में वीरपुर थाने कांड संख्या 99/26 दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अत्ताउल्लाह,उमर अली, नूर आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...