सुपौल, फरवरी 17 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सुखासन पंचायत अंतर्गत चिलवा गांव वार्ड दो में सोमवार सुबह भू विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। खेत में काम कर रही एक महिला पर हमला कर दिया गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार चिलवा निवासी मक्खन यादव की 45 वर्षीय पत्नी अंजुला देवी सुबह करीब नौ बजे अपने खेत में प्याज का बीज लगा रही थी। इसी दौरान गांव की कुछ महिलाएं और पुरुष वहां पहुंचे और जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बात बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। शोर-शराबा सुनकर अंजुला देवी के पति और पुत्र मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने उ...