सुपौल : भूमि सुधार कर्मचारियों का धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सुपौल, मार्च 28 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। अपनी 17 सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर 11 फरवरी से सामूहिक अवकाश पर चल रहे बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को जिले के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। पूर्व में हुए समझौते को भी विभागीय स्तर पर गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग के सचिव द्वारा समझौते को रद्दी मानते हुए कार्रवाई की धमकी दी जा रही है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने कहा कि बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की लगातार अनदेखी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.