सुपौल, जून 25 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय के एचएम की बैठक बीईओ शिवशंकर पंडित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यू डायस और पोर्टल के ई शिक्षकोष पोर्टल पर वर्ग एक के सभी नामांकित छात्र-छात्राओं को एंट्री करने, एफआरएस पर सभी शिक्षक एवं छात्राओं का रजिस्ट्रेशन करने, प्रखंड क्षेत्र के भूमिहीन एवं भवनहीन विद्यालयों को नजदीकी के भवन युक्त वाले विद्यालय में टैग करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में लिए गए निर्णय पीएफएमएस पोर्टल पर चेकर, मेकर को लेकर एचएम एवं वरीय शिक्षकों का प्रपत्र भरकर बीआरसी कार्यालय में 30 जुलाई 26 तक जमा करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी छूटे हुए छात्र-छात्राओं का अपार आईडी निर्माण करने, सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक वि...