सुपौल, जून 20 -- पिपरा, एक संवाददाता। राजस्व महा अभियान के बीच विशेष अभियान चलाकर सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा देने का निर्देश राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के सचिव जय सिंह ने पत्र जारी कर दिया। हालांकि यह निर्देश हवा-हवाई ही साबित हो रही है। अभी तक भूमिहीनों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र नहीं मिला है, जिस कारण वह परेशान हैं। इस बाबत विभागीय सचिव ने सभी समाहर्ता को 15 जून से दिनांक 21 जून तक विशेष अभियान चलाकर जो भूमिहीन परिवार सरकारी भूमि पर बसे हैं, उन्हें अभियान बसेरा 2 के तहत बासगीत पर्चा निर्गत कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : भूमिहीनों को नहीं मिला बंदोबस्ती प्रमाण पत्र इस बाबत सीओ उमा कुमारी ने बताया कि अभी अभियान बसेरा 2 के तहत आवेदन लिया गया है। कर्मचारी को भेजकर सर्वे कराया जाएगा, उसके बाद पर्...