सुपौल : भुगतान की मांग को लेकर आशा की हड़ताल जारी
सुपौल, जून 25 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ ने आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों का 11 माह से लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को ले बीते 23 जून से कार्य बहिष्कार आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। इस बाबत जिला आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष उषा सिन्हा समेत अन्य कर्मियों ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति को भेजे पत्र में कहा है कि बार-बार मांग और वार्ता के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। संघ का आरोप है कि 24 अप्रैल की वार्ता में 30 मई तक भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक राशि नहीं मिली। यह भी पढ़ें- 11 माह से मानदेय नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन ऐसे में बकाया भुगतान होने तक सभी आशा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.