सुपौल : भीषण गर्मी से छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
सुपौल, मई 31 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के केएन डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को बीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी के कारण एक छात्र अमित कुमार (18) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अमित वीरपुर निवासी सदानंद यादव के पुत्र हैं। बताया जाता है कि कॉलेज प्रशासन ने पहले छात्र को पानी पिलाकर संभाला, जिसके बाद उसने अपनी परीक्षा पूरी की। हालांकि, परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद वह कॉलेज परिसर में ही गिर पड़ा। वही घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने अमित को तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। इस बाबत केएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि छात्र की तबीयत खराब होने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.