भागलपुर, अप्रैल 20 -- सुपौल से नवीन कुमार की रिपोर्ट भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच वीरपुर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अनुमंडलीय अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने करीब 7 लाख रुपये की लागत से लगाया गया वाटर एटीएम पिछले चार दिनों से खराब पड़ा है। इसके चलते अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप, उमस और उमसभरी गर्मी के बीच अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई लोग मजबूरी में दूर स्थित चापाकल या निजी स्रोतों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ऐसे में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया वाटर एटीएम लोगों के किसी काम का नही...