सुपौल, मई 11 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड के कोचगामा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-13 स्थित फुलका टोला में रविवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन घर जलकर राख हो गए। हादसे में दो गायों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि घर में रखी बाइक समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार, फुलका टोला निवासी मजहरुल हक के घर में रविवार रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिवार के तीनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- कुछ मिनटों में ही उजड़ रही जिंदगी, नुकसान की तुलना में मुआवजा कमघटना की जानकारी अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों से आसपास के घरों पर भी खतरा मंडराने लगा। स्थानीय ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.