सुपौल, अगस्त 17 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध भीमशंकर महादेव मंदिर, धरहरा में सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़श्रद्धालुओं की कतारें अहले सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें बाबा के गर्भगृह तक लगी रहीं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बोल बम, ओम नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर समिति के सचिव संजीव कुमार यादव बताया कि काफी सांख्यो में श्रद्धालुओं ने बाबा भीमशंकर महादेव को जलाभिषेक किया। सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। महिला एवं पुरुष श्रद्धालु...