सुपौल, फरवरी 11 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। जिले के प्रसिद्ध भीमशंकर महादेव मंदिर, धरहरा में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-रोगन, रोशनी और फूलों से विशेष साज-सज्जा की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट, पेयजल, सुरक्षा और ठहरने की व्यापक व्यवस्था की गई है। हर वर्ष की तरह इस बार भी जिले समेत पड़ोसी देश नेपाल से लाखों भक्तों के पहुंचने की संभावना है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर के पट सुबह तीन बजे खोल दिए जाएंगे। शनिवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी, रविवार को श्रद्धालु उपवास रखेंगे और सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। बाबा भीमशंकर का रात्रि श्रृंगार और विशेष अभिषेक आकर्षण का केंद्र रहेगा। परंपरा के अनुसार गणपतगंज बाजार से धरहरा स्थित मंदिर तक महादेव की भव्य बारात निकाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.