सुपौल, अप्रैल 12 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड की भीमनगर पंचायत अंतर्गत भीमनगर-वीरपुर मुख्य सड़क से रघुनाथपुर जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा रहने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग इन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यह सड़क भीमनगर और बसंतपुर पंचायत को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन करीब 5 हजार लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग के किनारे 2 स्कूल लालपुर, बैजनाथपुर और रघुनाथपुर स्थित हैं, जहां हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। सड़क की बदहाली के कारण बच्चों को रोजाना स्कूल आने-जाने में जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। हाल ही ...