सुपौल : भीमनगर में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विष्णु ट्रेडर्स पर छापेमारी
सुपौल, मई 15 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर थाना अंतर्गत भीमनगर नया बाजार वार्ड 10 स्थित विष्णु ट्रेडर्स में शुक्रवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान और गोदाम में रखे स्टॉक के साथ-साथ खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की गई। छापेमारी में सुपौल के जॉइंट कमिश्नर संजय कुमार, डिप्टी कमिश्नर भास्कर रजक, असिस्टेंट कमिश्नर सितेश कुमार तथा भीमनगर थाना की पुलिस टीम मौजूद रही।
जांच की प्रक्रिया अधिकारियों ने गोदाम और दुकान में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया तथा अन्य आवश्यक कागजात की जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों को गोदाम में अपेक्षा से काफी कम स्टॉक मिला, जिससे स्टॉक और बिलिंग में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। मौके पर जॉइंट कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टा कुछ विसंगतियां सामने आई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.