सुपौल : भीमनगर बॉर्डर का डीआईजी ने किया निरीक्षण, एसएसबी के साथ समन्वय पर जोर
सुपौल, जुलाई 5 -- वीरपुर, एक संवाददाता। कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने रविवार को भीमनगर स्थित भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी चेक पोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों एवं अधिकारियों से बातचीत कर सीमाई क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने चेक पोस्ट पर स्थापित थर्मल स्कैनर मशीन की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया तथा सीमा सुरक्षा में उपयोग किए जा रहे संसाधनों की जानकारी प्राप्त की।
सीमा पर तैनात जवानों की सराहना उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए सतर्कता और चौकसी बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके बाद डीआईजी ने एसएसबी अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल की खुली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.