सुपौल, अगस्त 8 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था अब हाईटेक हो गई है। सुपौल जिले के भीमनगर-भंटाबारी और कुनौली ट्रांजिट रूट से नेपाल जाने वाले यात्रियों की अब फेस स्कैनिंग और बायोमैट्रिक स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है। सिर्फ आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य पहचान पत्र दिखाकर सीमा पार करने की व्यवस्था अब पर्याप्त नहीं होगी। डिजिटल सत्यापन पूरा होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद दोनों प्रमुख बॉर्डर प्वाइंट पर यात्रियों की लंबी कतारें लग रही हैं। एसएसबी ने इसे बॉर्डर एंट्री मॉनिटरिंग सिस्टम (बीईएमएस) का हिस्सा बताया है। इसका उद्देश्य सीमा पार करने वाले लोगों की डिजिटल पहचान सत्यापित करने के साथ फर्जी दस्तावेजों, अवैध आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी...