सुपौल : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्त
सुपौल, जुलाई 16 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारत की एसएसबी तथा नेपाल की एपीएफ के जवानों ने संयुक्त गश्त की।
सुरक्षा उपाय संयुक्त गश्त के दौरान सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आवागमन पर रोक, तस्करी पर अंकुश तथा घुसपैठियों को सतर्क करने के लिए सीमा क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी। जवानों ने नो-मैन्स लैंड में बॉर्डर पिलर संख्या 223 से 228 तक गश्त की और स्थानीय लोगों को सुरक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सुरक्षाकर्मियों ने लोगों से अपील की कि तीन एवं चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए भारत-नेपाल के अधिकृत मार्गों का ही उपयोग करें। इसके अलावा सीमा से दोनों देशों को जोड़ने वाली उन पगडंडियों का भी निरीक्षण किया गया, जहां संदिग्ध गतिविधियों की संभावना रहती है।
आपसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.