सुपौल : भव्य राम-सीता रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
सुपौल, मार्च 27 -- वीरपुर, एक संवाददाता। रामनवमी के पावन अवसर पर वीरपुर शहर में भव्य राम-सीता रथ यात्रा का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष, युवा श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष से पूरा शहर राममय हो उठा और वातावरण भक्तिमय बन गया। रथ यात्रा की शुरुआत वीरपुर-बसमतिया रोड स्थित काली मंदिर से हुई। इसके बाद यात्रा हटिया चौक, सुभाष चौक, चैती दुर्गा मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए वीरपुर गोल चौक पहुंची। वहां से मुख्य बाजार मार्गों से गुजरते हुए भगत मोहल्ला, बॉर्डर रोड होते हुए पुनः गोल चौक पहुंचकर थाना रोड के रास्ते राम जानकी मंदिर परिसर में समाप्त हुई। राम जानकी मंदिर परिसर में भव्य राम-सीता विवाह स्वयंवर का आयोजन किया गया, जहां भगवान श्रीराम द्वारा धनुष भंग कर माता जानकी से विवाह की लील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.