भागलपुर, मार्च 28 -- सरायगढ़ । निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा बनेश्वर शिव मंदिर भपटियाही परिसर में बने सार्वजनिक पोखर जीर्णोद्धार नहीं होने के कारण स्थानीय श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिव मंदिर परिसर में लगभग कोइ न कोई शुभ कार्य और भजन कीर्तन व पूजा पाठ होता है। खासकर शिव रात्रि के अवसर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने में कठिनाई होती है। और जल भरने के लिए कोशी नदी सहित अन्य तलाव पोखर या कुआं से जल भरकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। जबकि काफी संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा पाठ करने पहुंचते हैं। लेकिन इस पोखर का जिर्णोद्धार नहीं होने से जल भरने में काफी परेशानी होती है। और जिर्णोद्धार,रख रखाव नहीं होने से बड़े बड़े घास उग आए हैं। शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन यादव सहित स्थानीय लोगों...