सुपौल : भपटियाही बाजार से हटाया अतिक्रमण
सुपौल, मई 18 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही बाजार में सोमवार को सीओ धीरज कुमार, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, भपटियाही थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे ने दलबल के साथ दो लोगों के दुकान को जेसीबी मशीन से तोड़कर अतिक्रमण हटाया। सीओ ने बताया कि भपटियाही बाजार के राजू रंजन सिंह और संजय स्वर्णकार के द्वारा सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया था। अतिक्रमण को हटाने को लेकर सरायगढ़ गांव के संपत्ति कुमार यादव ने एक आवेदन दिया था। जिसको लेकर प्रशासन जेसीबी मशीन के सहारे अतिक्रमण को हटाया है।अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाने को लेकर अतिक्रमणकारियो में हड़कंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.