सुपौल, अप्रैल 6 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने सोमवार को अपहृत नाबालिग लड़की को भपटियाही बाजार के पास से बरामद कर थाना लाया। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि झिलाडुमरी पंचायत के सदानंदपुर गांव के अपहृता की मां ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की के मां के आवेदन के आलोक में बीते एक अप्रैल को कांड संख्या 89/26 दर्ज कर लिया गया था तथा छानबीन प्रारंभ कर दी गई थी। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर मधेपुरा के आशीष कुमार सहित कुछ अन्य सहयोगी द्वारा नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर कर ले जाने की बात कही है। पुलिस ने उक्त लड़की को भपटियाही बाजार के पास से बरामद कर लिया है। उसे न्यायालय में 183 के बयान को लेकर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...