सुपौल : भगैत संरक्षण को लेकर मंथन, पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग
सुपौल, अक्टूबर 2 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को राघोपुर प्रखंड के जहलीपट्टी गांव में लोकगाथा भगैत के संरक्षण, संवर्धन और ऐतिहासिक महत्व को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता फुर्तीलाल पंजियार ने की।
बैठक के प्रमुख विषय बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के प्रवक्ता डॉ अमन कुमार ने कहा कि भगैत किसी जाति, धर्म या व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की धरोहर है। यह बिहार की सांस्कृतिक आत्मा है और सदियों से मौखिक परंपरा के रूप में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचती रही है। उन्होंने कहा कि समय के साथ इस अमूल्य लोकधरोहर के विलुप्त होने का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए भगैत की गाथाओं को लिपिबद्ध करने की आवश्यकता है।
भगैत का महत्व उन्होंने कहा कि भगैत मानवता की असली पाठशाला और चलता-फिरता विश्वविद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.