सुपौल : भगवानपुर में निकली हर घर तिरंगा यात्रा, एसडीएम ने किया नेतृत्व
सुपौल, अगस्त 13 -- वीरपुर एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने हाथों में तिरंगा लेकर की। इस दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यात्रा में बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा के साथ पंचायत के जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, विद्यार्थी तथा एसएसबी कैंप के जवानों ने भी भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ पंचायत के विभिन्न मार्गों से गुजरे। एसडीएम विनय कुमार ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मुंडेश्वरी में डीएम के नेतृत्व में निकली गई तिरंगा यात्रा वहीं, बीडीओ सुजीत कुमार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.