सुपौल, फरवरी 20 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना उत्तर पंचायत के कबरीबांध वार्ड 8 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को कथा वाचक कृष्णदेव दास शास्त्रीजी महराज ने कृष्ण जन्मोत्सव, वामन अवतार एवं राम चरित्र का बखान किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया। कृष्ण का रूप धरे छोटे से लल्ला और नंद बाबा ने यशोदा मैया के साथ द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद मानो फिर से नारायणी परिसर में जीवंत कर दिया। भक्तों ने भजनों की धुनों पर मगन होकर से थिरकते हुए श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद उठा कथा प्रसंग में कथा व्यास कृष्णदेव ने कहा कि भगवान युगों-युगों से भक्तों के साथ अपने स्नेह रिश्ते को निभाने के लिए अवतार लेते आए हैं। वह हर पल अपने भक्तों का साथ देते हैं। कथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.