सुपौल, मार्च 18 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना परिसर में बुधवार को रामनवमी और ईद-उल-फितर के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष अमित कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। बैठक में पदाधिकारियों ने रामनवमी सेवा समिति के सदस्यों से पर्व की तैयारियों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। रामनवमी समिति के सदस्यों ने बताया कि 27 मार्च को रामनवमी पर्व मनाया जाएगा और इसके उपलक्ष्य में 28 मार्च को भव्य कलश शोभायात्रा, झांकी और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोभायात्रा सिमर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.