सुपौल : बेला गोठ में तेज कटाव से दहशत, परिवारों का पलायन शुरू
सुपौल, जुलाई 19 -- किशनपुर, एक संवाददाता। कोसी तटबंध के भीतर दुबियाही पंचायत के बेला गोठ वार्ड 6 में कोसी नदी का कटाव लगातार विकराल रूप धारण करता जा रहा है। बीते कई दिनों से जारी कटाव के कारण ग्रामीणों के घर एक-एक कर कोसी नदी में समाते जा रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अपने आशियाने को उजाड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को विवश हैं। वहीं कटाव रोकने के लिए विभाग द्वारा कराए गए बांस पाइलिंग कार्य का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कोसी का कहर जारी: बेला गोठ में तेज कटाव से दहशतप्रशासन की उदासीनता ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में अब तक कोई उनकी सुधि लेने नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि कोसी नदी की धारा तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है। हर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.