सुपौल : बेनेलीपट्टी में गूंजा तिरंगा, 150 लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात
सुपौल, अगस्त 16 -- वीरपुर, एक संवाददाता । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बसंतपुर प्रखंड की बेनेलीपट्टी पंचायत में शुक्रवार को हर घर तिरंगा यात्रा एवं वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, सुपौल सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक, सुपौल सरथ आर एस के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा के बाद पंचायत सरकार भवन में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के 150 लाभार्थियों को राशन कार्ड, लेबर कार्ड, जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र सहित अन्य योजनाओं से संबंधित प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए गए। वहीं चार लाभार्थियों को चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.