सुपौल, मार्च 23 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित राघोपुर रोड एनएच 106 पर रविवार की सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि बाइकसवार मोतीपुर से धरहरा की ओर जा रहा था। उसी दौरान राघोपुर रोड एनएच 106 पर तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं घायल की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर वार्ड चार निवासी नथुनी मंडल (70) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घायल बुजुर्ग नथुनी मंडल सिमराही वार्ड 13 स्थित बेटी की ससुराल अपने दामाद अभिरंजन सिंह के यहां आए थे। वह किसी काम से सिमराही बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे ...