सुपौल, अप्रैल 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत बलभद्रपुर पंचायत के बेरिया कमाल में गुरुवार को बीसीसी सीजन-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि मो. तोहिद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की मौजूदगी ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला स्थानीय बीसीसी टीम और कोर्ट कॉलोनी वीरपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कोर्ट कॉलोनी वीरपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बीसीसी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोर्ट कॉलोनी वीरपुर की टीम शुरुआत से ही दबाव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.