सुपौल, जून 11 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पिपरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामविलास कामत, सिविल सर्जन डॉ बाबू साहब झा, चिकित्सक डॉ बिनोद कुमार वर्मा, चिकित्सक डॉ चंदन कुमार एवं विद्यालय के निदेशक डॉ उदय कुमार कर्ण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : बीमारी से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरीस्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता स्वास्थ्य शिविर में विराट मेडिकल कॉलेज टीचिंग हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्य...