सुपौल, जून 21 -- किशनपुर एक संवाददाता। शिवपुरी पंचायत के पूर्व मुखिया शैलेंद्र कुमार के पुत्र अमित कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंचलाधिकारी पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पुरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। अमित कुमार की सफलता को लेकर शिवपुरी पंचायत के स्थानीय लोग जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों ने कहा है कि अमित कुमार की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्व मुखिया शैलेंद्र कुमार ने पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अमित ने शुरू से ही शिक्षा के प्रति गंभीरता दिखाई और निरंतर मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। यह भी पढ़...