सुपौल, मई 12 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले में शहीद राजकिशोर बस पड़ाव प्रांगण में सोमवार की शाम कार्यकर्ताओं ने आइसा जिला सचिव संतोष कुमार सियोटा के नेतृत्व में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज व छात्र नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के विरोध में नारे भी लगाए।

प्रदर्शन का कारण वहीं पुतला दहन के उपरांत नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव संतोष कुमार सियोटा ने कहा शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज व छात्रों की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। साथ ही बिहार सरकार शिक्षक अभ्यर्थियों को लगातार ठगने का काम कर रही है, सरकार विगत 2 वर्षों से शिक्षक बहाली को लटका रखी है ,जब छात्र आंदोलन करते हैं तो ...