सुपौल, अप्रैल 14 -- भीमपुर, एक संवाददाता। भीमपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीआरओ सह प्रभारी बीईओ के आवास में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने आवास का ताला तोड़कर मोबाइल, स्पीकर, मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी प्रभारी बीईओ देश कुमार ने पुलिस को दी। बताया गया कि वे जनगणना प्रशिक्षण कार्य से बाहर गए थे और शाम करीब पांच बजे लौटने पर आवास का ताला टूटा मिला तथा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि इसी आवास में पिछले कुछ महीनों के भीतर यह तीसरी चोरी की घटना है। करीब 20 दिन पहले भी मोटर और केतली चोरी हुई थी, जबकि दीपावली के समय रसोई के बर्तन चोरी हो गए थे। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.