सुपौल, जून 28 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत के महादलित टोला वार्ड नंबर 7 में रविवार को 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ अच्युतानंद ने नवजात बच्चों को पोलियो दवा का दो बूंद ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक पल्स पोलियो कार्यक्रम चलेगा। जबकि 4 जुलाई को छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता को लेकर कुल 54 टीम,7 ट्रांजिट, 20 सुपरवाइजर, 2 डिपो, 7 सब डिपो बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियोरोधी दवा जो कुल 28 हजार 617 नवजात बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य ...