सुपौल, अप्रैल 28 -- भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायत में डहरिया, घीवाहा सहित चरने में मंगलवार को पहुंचे बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता ने आवास योजना से बन रहे मकानों का जायजा लिया। बीडीओ ने राशि का उठाव के बाद गृह निर्माण के लिए लाभुकों को प्रेरित किया। उन्होंने आवास योजना की राशि का उठाव कर गृह निर्माण नहीं कराने वालों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। साथ ही बीडीओ ने लाभुकों को दलाल और बिचौलिए से सावधान रहने को कहा। बताया गया कि राशि उठाव के बाद दलालों द्वारा अगर अवैध राशि की मांग की जाती है तो तत्काल सूचना उन्हें दें, जिससे बिचौलिए पर सख़्ती से कारवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- अपूर्ण आवासों को अभियान चलाकर कराएं पूर्ण: डीडीसी बीडीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024/25 सहित 2025/26 में कुल 5499 लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिया...