सुपौल, अप्रैल 13 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की तेकुना पंचायत होकर गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क से कुसियैत टोला बांसबाडी होकर महेश तांती टोला तक लाखों की लागत से निर्माणाधीन सडक में संवेदक द्वारा बरती जा रही अनिमियतता की बीडीओ रीपोर्ट पर डीएम सावन कुमार ने संज्ञान लिया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों द्वारा की शिकायत पर बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को सड़क का भौतिक सत्यापन किया था। जिसमें सड़क में व्यवहृत मैटेरियल सहित कालीकरण कार्य में घोर अनिमियतता पायी थी। जिसके विरुद्ध बीडीओ मिश्रा ने जांच रिपोर्ट बनाकर डीएम को समर्पित की थी। जिसमें एक करोड़ 65 लाख 260 रुपये की लागत से 1845 मीटर लंबाई की सड़क में विभागीय पदाधिकारियों की मिलीभगत से संवेदक द्वारा बरती जा रही गड़बड़ी को दर्शाते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात कही ग...