सुपौल, फरवरी 11 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अन्दौली पंचायत अंतर्गत बैजनाथपुर वार्ड 1 में मंगलवार देर शाम आपसी विवाद सुलझाने गए एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के मठाही थाना क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय सुरेन्द्र यादव उर्फ सुलेन यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे अपने एक मित्र के घर बैजनाथपुर आए थे। गांव के ठाकुरबाड़ी में आयोजित भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने गए थे। इसी दौरान बच्चों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने लगे। आरोप है कि इसी क्रम में गांव के दिनेश यादव समेत कुछ अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.