भागलपुर, मार्च 12 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। बीए पार्ट वन की परीक्षा देने जा रही एक प्रसूता की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह आठ महीने की गर्भवती थी। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एनएच-27 पर पुराने सिनेमा हॉल के समीप गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रक बीआर 09 जीसी 1463 की टक्कर से बाइक संख्या बीआर 01 सीएस 6017 सवार एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला के गर्भ में पल रहा शिशु भी पेट फटने से बाहर निकल गया और उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका ललितग्राम थाना क्षेत्र के टेंगरी वार्ड तीन निवासी राजेश सिंह की पत्नी संगीता कुमारी (22 वर्ष) थी। वह अपने ससुर भुवनेश्वर प्रसाद सिंह और बहन रंजीता कुमारी (14) के साथ बाइक पर बैठकर बीए पार्ट वन की परीक्षा देने राघोपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.