सुपौल : बीएसएस कॉलेज में समर कैंप का समापन
सुपौल, जून 18 -- सुपौल, एक संवाददाता। मारवाड़ी महिला समिति की सुपौल शाखा की पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्थानीय बीएसएस कॉलेज परिसर में बीते 13 से 15 जून तक तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया। इसमें 32 गरीब बच्चियों को शामिल किया गया। इन सभी बच्चियों ने कैंप में आयोजित खेल-कूद, शैक्षणिक प्रतिस्पार्धात्मक गतिविधियों में भाग लिया। इस क्रम में समिति की अध्यक्ष राखी अग्रवाल, सचिव विद्या मोहनका, कोषाध्यक्ष रश्मि मोहनका, सदस्य शोभा मोहनका, उषा अग्रवाल, रीता सरावगी, सुमन अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि समर कैंप के आयोजन में बीएसएस कॉलेज के प्रधानाचार्य व सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका चन्द्रा एवं योग प्रशिक्षक सपना जयसवाल ने उल्लेखनीय सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.