सुपौल, मई 12 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन की बीएसएपी-12 भीमनगर शाखा के कार्यकारिणी पदाधिकारियों, वाहिनी मुख्यालय, कंपनी, विशेष संवर्ग प्रतिनिधि एवं डेलीगेट्स के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस जवानों में उत्साह का माहौल देखा गया। निर्धारित नामांकन तिथि 11 मई 2026 को तीन कंपनी प्रतिनिधि पदों को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ।

चुनाव प्रक्रिया बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन शाखा चुनाव नियमावली 2025 के तहत नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। इसके बाद संबंधित उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर अमित कुमार, उपाध्यक्ष पद पर ललन कुमार एवं...