सुपौल, मार्च 31 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बीएन मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) के सीनेट सदस्य के रूप में महाविधालय के प्रो. अरविंद राय और डॉ. बबीता कुमारी के विजयी होने पर अनुपलाल कॉलेज में हर्ष का माहौल व्याप्त है। उनकी इस जीत को शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मियों ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सभी ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा और उसके समस्या के समाधान को नई दिशा मिलेगी । बधाई देने वालों में कॉलेज प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. विद्यानंद यादव, प्रो. अनिल प्रकाश, प्रो. रामचंद्र यादव, प्रो कामेश्वर यादव, प्रो कृष्णदेव यादव, प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. डॉ. ...