सुपौल, अप्रैल 1 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थानाक्षेत्र स्थित बीआरसी से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर पांच मॉनिटर, एक सीपीयू, एक मोटर सहित सरकारी अभिलेख की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार बुधवार को कार्यालय खुलने पर कर्मी दरवाजे का टूटा ताला देख कमरे में गए तो सभी सामान गायब थे। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इधर, चोरी की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चोरी की घटना को लेकर बीईओ देश कुमार ने थाने में लिखित आवेदन देकर जांच कर उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। बीईओ ने दिये आवेदन में बताया कि बीते 30 मार्च को सभी कार्यालय कर्मी कार्यालय कार्य निष्पादित कर अपने घर चले गए। 31 मार्च को महावीर जयंती के अवकाश कारण कार्यालय में छुट्टी थी। एक अप्रैल को कार्याल...