सुपौल, नवम्बर 7 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। साल 2005 से पहले बिहार की क्या दशा थी, यह किसी से छुपी नहीं है। बिहार को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने भरपूर सहयोग किया है। 2005 से पहले अपराध चरम पर था। महिलाएं घर से नहीं निकलती थीं। अपहरण, लूट दिन के उजाले में होता था। आज लोग रात में भी बेझिझक घर से निकलते हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चहुंमुखी विकास हुआ है, यह किसी से छुपा नहीं है। उक्त बातें राघोपुर प्रखंड के करजाईन मध्य विद्यालय मैदान में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहीं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के 15 साल के कार्यकाल में 94 हजार लोगों को नौकरी मिली। वहीं नीतीश कुमार की सरकार में 20 साल के राज्य में 18 लाख पचास ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.