सुपौल, जुलाई 2 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान (एसएसईवीएस) बीते 36 वर्षों से राज्य के करीब 10 जिलों में कार्यरत है। साथ ही बिहार के आठ जिलों में सहित कई राज्यों में बच्चों के अधिकार व उनका सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ मॉडल जिला बाल संरक्षण प्रणाली विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उक्त बातें एसएसईवीएस के कार्यक्रम प्रबंधक भगवानजी पाठक ने वृहद आश्रय स्थल के सभागार में गुरुवार को कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं।

बाल संरक्षण पर जानकारी इस क्रम में जिलेभर के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों को बाल संरक्षण व विधि विवादित किशोरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यशाला का आयोजन जिला बाल संरक्षण इकाई एवं समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान (एसएसईवीएस) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस दौरान...