सुपौल, मई 17 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र की ग्वालपाड़ा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 में बिलेनिया नदी पर पुल निर्माण नहीं होने से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।नदी को पार करने के लिए ग्रामीण आपस में चंदा इकट्ठा कर अस्थायी चचरी पुल बनवाते हैं, जिसके सहारे किसी तरह आवागमन किया जाता है। बरसात के दिनों में क्षेत्र के बच्चों का पढ़ाई के लिए स्कूल जाना लगभग बंद हो जाता है।वहीं अगर लोग बीमार पड़ते हैं तो उन्हें अस्पताल पहुंचाने में भी काफी कठिनाई होती है,कई बार आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा पुल ...