सुपौल, अप्रैल 26 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड की भगवानपुर पंचायत स्थित वार्ड 14 में कथित रूप से बिना समुचित जांच के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मामला उजागर होते ही संबंधित जन्म प्रमाण पत्र को 14 अप्रैल को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया। घटना के बाद बीडीओ ने पंचायत के मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका और पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा था। सभी संबंधित पक्षों ने 15 अप्रैल को अपना जवाब जमा कर दिया है। पूरे मामले ने सरकारी दस्तावेज निर्गत करने की प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार पंचायत सचिव अभिशंकर सिंह अपने बचाव में लगातार प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने रतनपुर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.