सुपौल, मार्च 21 -- पिपरा, एकसंवाददाता। कटैया विद्युत पावर ग्रिड की एक टीम के साथ शुक्रवार दोपहर थाना क्षेत्र की पथरा दक्षिण पंचायत के वार्ड चार महादलित टोला में ग्रामीणों ने खदेड़ दिया और मारपीट की। दरअसल, बिजली विभाग की टीम गांव में उपभोक्ताओं के पास बकाया विद्युत बिल की रकम को संग्रह करने पहुंची थी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की एक बाइक व दो कर्मी को भी बंधक बना लिया था। बाद में पुलिस बल पहुंच कर कर्मी व बाइक को मुक्त कराया। इस बाबत ग्रामीणों का कहना था कि हम लोग खेत में मजदूरी करने गये थे। इसी बीच बिजली विभाग की टीम बिना कुछ बताए घर से मीटर खोलने लगी। इसकी सूचना हम लोगों मिली तो हम लोग जैसे ही घर पहुंचे तो देखा कि 10-12 मीटर व तार खोलकर वह लोग जा रहे थे। इसी बात को लेकर कर्मचारी व हम लोगों के बीच बहस हो गई। इधर ग्रामीणों द्वारा अचानक क...